Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या…

Latehar Double Murder : लातेहार में डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जिले के छापेदोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक घर से महिला और बच्ची की धारदार हथियार से कटी हुई लाश बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव तहलका मच गया है। घटना के बाद से मृत महिला का पति फरार है इससे आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही पत्नी और बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें- Dumka में बड़ा हादसा, मयूराक्षी नदी में बहे चार युवक, एक का शव मिला बाकी लापता… 

Latehar Double Murder : पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा और मारपीट

मृतकों की पहचान मुन्नी देवी और उसके तीन वर्षीय पुत्र के रुप में हुई है वहीं आरोपी पति मोहनलाल उरांव फरार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों की माने तो दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था जिससे आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही हत्या की और फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-Breaking : सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी करार… 

Latehar Double Murder : घटना के बाद से आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक आज मोहनलाल के घर से किसी भी तरह की चहलकदमी नहीं हुई। आशंका पर स्थानीय ग्रामीण घर गए तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। जब ग्रामीणों ने घर के अंदर झांका तो अंदर का दृष्य देखकर सभी लोग अंचभित रह गए। फर्श पर महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे का शव धारदार हथियार से रेता हुआ था। पूरा घर खून से लतपथ था।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : बाबूलाल सहित बीजेपी के सभी नेताओं का “स्पेशल इंटेंसिव हेल्थ रिव्यू” होना चाहिए-जेएमएम का तंज 

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पति मोहनलाल फरार है। पुलिस उसकी धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों की माने तो दोनो-पति-पत्नी में अक्सर मारपीट और झगड़ा होता था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : पिता के मोहब्बत को बेटे ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार… 

Giridih : मंत्री सुदिव्य कुमार और इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार… 

“ठगों की जमात” है बीजेपी, रिम्स-2 पर राजनीति कर रही-सदन में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा हमला… 

RIMS बना अखाड़ा! एमबीबीएस और पारा मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट, धरने पर बैठे छात्र… 

Dhanbad Breaking : SNMMCH में डॉक्टरों के साथ मारपीट, धरने पर बैठ गए इंटर्न जूनियर डॉक्टर… 

Breaking : 2 सितम्बर को मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता 

Dhanbad : करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट में 5 युवतियां डूबी, एक की मौत दूसरी लापता… 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...