नीतीश के बाद निशांत को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, विजय सिन्हा की घटी

पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बाद अब उनके बेटे व जदयू नेता निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करायी गई है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्‍लस के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

सरकार ने कई अन्य नेताओं की सुरक्षा में भी फेरबदल किया है

आपको बता दें कि इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य नेताओं की सुरक्षा में भी फेरबदल किया है, जिसे राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस (Y+) कर दी गई है, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। अब उन्हें जेड प्लस की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

Nishant Kumar 2 22Scope News

राज्‍य सुरक्षा समिति की बैठक में अनुशंसा

इस संबंध में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन कुमार ने पुलिस महानिदेशक को औपचारिक पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी। वहीं एक दिन पहले ही दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी गई थी।

Sec 22Scope News

क्या होती है Z कैटेगरी सुरक्षा?

वहीं जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 से 24 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होती है। इनमें चार से छह एनएसजी या अर्द्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ या आईटीबीपी के कमांडो शामिल होते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एस्कॉर्ट गाड़ियां, मूवमेंट के दौरान मोबाइल सिक्योरिटी और आवास पर स्थायी सुरक्षा घेरा भी शामिल रहता है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पूर्व CM का ‘पावर अपग्रेड’, अब पूरे देश में मिलेगी Z+ सुरक्षा

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...