Advertisment

धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार! कई संभावित उम्मीदवार दिल्ली में जमे

धनबाद. झारखंड में भाजपा की धनबाद लोकसभा सीट से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में टिकट के दावेदारों की सांसे फूली हुई है। कुछ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं तो सांसद क्षेत्र में लोगों के बीच अपने कार्यकाल के बचे हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने की कोशिश में लगे हैं।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने अपना बूथ सबसे मजबूत एवं कैसे प्रत्येक बूथ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को अधिकतम वोट मिले, इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं चुनवा को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी को लेकर बताया।

add 3 1 22Scope News

वहीं मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में लगातार भाजपा धनबाद सीट पर विजयी रही है और आगे भी विजयी होती रहेगी। हालांकि यह पूछे जाने पर कि धनबाद सीट से किसे प्रत्याशी बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यह तय करना केंद्रीय चुनाव समिति का काम है।

धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पर सस्पेंस

वहीं सांसद पीएएन सिंह टिकट मिलने अथवा नहीं मिलने के मुद्दे पर बहुत कुछ बोलने से परहेज करते नजर आए और पूरी जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व एवं केंद्रीय चुनाव समिति के ऊपर छोड़ दिया। सूत्र बता रहे हैं कि विधायक राज सिन्हा, ढुलू महतो, पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल समेत कई नेता दिल्ली में जमे हुए हैं।

धनबाद से सचिन की रिपोर्ट

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...