SBU में बोले ADG- सस्टेनेबल बिजनेस समय की मांग

रांची : SBU में बोले ADG- सरला बिरला विश्वविद्यालय (Sarla Birla University) के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड

बिजनेस मैनेजमेंट के द्वारा इमर्जिंग ट्रेंड्स इन इन्नोवेटिव एंड सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिसेज थीम पर

दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का विधिवत शुभारंभ बीके बिरला ऑडिटोरियम (auditorium) में हुआ.

मुख्य अतिथि गवर्नमेंट ऑफ झारखंड के एडीजी सह स्पेशल सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ होम,

आईपीएस तदाशा मिश्रा थीं. वहीँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

नेशनल कांफ्रेंस के कन्वेनर सह फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के डीन

डॉ संदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस से संबंधित

विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप

नेशनल कान्फ्रेंस का सोवेनियर का विमोचन किया गया.

sbu1 22Scope News

इन्होंने साझा किए विचार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में एचईसी लिमिटेड के

प्रोडक्शन एंड मार्केटिंग डायरेक्टर राणा शुभाशीष चक्रवर्ती, सीसीएल के पर्सनल डायरेक्टर एचएन मिश्रा,

सेल मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार,

अदानी पावर लिमिटेड झारखंड के कारपोरेट ऑफिस हेड डॉ अमृतांशु प्रसाद,

मेकॉन के चीफ जनरल मैनेजर आशा डब्लू विश्वास, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह

ने नेशनल कॉन्फ्रेंस इमर्जिंग ट्रेंड्स इनोवेटिव सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिसेज पर अपने अपने विचार साझा किए.

sbu12 22Scope News

कांफ्रेंस के द्वितीय सत्र यानी टेक्निकल सत्र में रिलायंस जिओ के सीईओ सुब्रतो चटर्जी,

सीसीएल रांची के फाइनेंस डायरेक्टर संजय सिंह, टेड्क्स कांके के चीफ क्यूरेटर राजीव गुप्ता,

टाटा स्टील जमशेदपुर के सीनियर मैनेजर सूर्या पी प्रभाकर, एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर गौरव कुमार,

सीआईएल के एक्स चीफ मैनेजर सीएमए एडी वाधवा,

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के एक्स चीफ एचआरएम प्रवीण कुमार सिन्हा ने अपने विचार साझा किए.

sbu123 22Scope News

SBU में बोले ADG: एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस नेशनल कॉन्फ्रेंस में बडी संख्या में झारखंड के विभिन्न स्थानों एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों

तथा कालेजों के प्राध्यापक, शिक्षक, रिसर्च स्कॉलर, अदानी पावर, मेकॉन लिमिटेड, सीसीएल,

सीएमपीडीआई, एमटीआई सेल के नॉमिनेटेड कारपोरेट एग्जीक्यूटिव एंड रिप्रेजेंटेटिव एवं शिक्षाविदों,

छात्रों सहित एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

sbu1234 22Scope News

ADG तदाशा मिश्रा ने गांधीजी के विचारों का किया जिक्र

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के गृह विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री एडीजी तदाशा मिश्रा ने

इमर्जिंग ट्रेंड्स इन इन्नोवेटिव एंड सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिसेज थीम पर चर्चा करते हुए कहा कि

आज सस्टेनेबल बिजनेस समय की मांग है. पर्यावरणीय परिवर्तन एवं उत्पन्न चुनौतियों के

सामना करने के लिए सस्टेनेबल बिजनेस कारगर साबित हो सकता है. उन्होंने गांधीजी के विचारों एवं सिद्धांतों की चर्चा करते हुए बिजनेस में एथिक्स पर काफी जोर दिया.

कुलपति ने की नेशनल कॉन्फ्रेंस के आयोजन की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने

फैकेल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा इमर्जिंग ट्रेंड्स इन इन्नोवेटिव एंड सस्टेनेबल बिजनेस

प्रैक्टिसेज थीम पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के आयोजन किए जाने की सराहना करते हुए

सस्टेनेबल डेवलपमेंट की शुरुआत एवम आवश्यकता की चर्चा की तथा कहा कि

हमारे फ्यूचर जनरेशन के हितों को ध्यान में रखकर सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिस अपनाए जाने की आवश्यकता है.

उन्होंने कोरोना काल में उत्पन्न विभीषिका एवं खासकर मेडिकल सेक्टर में रेमडेसिवीर एवं डोलो जैसे महत्वपूर्ण दवाओं के कालाबाजारी की चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बिजनेस एथिक्स के लिए न केवल खतरनाक है अपितु मानव समुदाय के लिए अमानवीय कृत्य है.

SBU में बोले ADG: कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डॉ नीलिमा पाठक, प्रो. एसएसबी दंडिन, हरी बाबू शुक्ला, डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रो. राधा माधव झा, डॉ. अशोक कुमार अस्थाना, अजय कुमार, प्रवीन कुमार, डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, प्रो. अमित गुप्ता, प्रो. राहुल वत्स, प्रो करण प्रताप सिंह, प्रो आरोही आनंद, प्रो एलजी हनी सिंह, डॉ सौरभ कुमार, प्रो अनिर्बन बिस्वास, प्रो राशि मालपानी, प्रो अनुषा लाल, डॉ प्रियंका पाण्डेय, डॉ भारद्वाज शुक्ला, डॉ मेघना घोष, डॉ अभिषेक चौहान, डॉ मनोज पाण्डेय, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, सुभाष नारायण शाहदेव, राहुल रंजन, अनुभव अंकित, श्रेय भारती, आकांक्षा कुमारी, हेमंत कुमार ठाकुर, किसलय कुमार, नेहा नूपुर, जयश्री, डिम्पल सिंहानिया, मनीषा अग्रवाल, संतोष द्विवेदी, दिलीप महतो, ओम प्रकाश, आनन्द, उत्सव, आशीष आदि उपस्थित थे.

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...