स्वर कोकिला Sharda Sinha की फिर बिगड़ी तबियत, बेटे ने बताया…

नई दिल्ली: बिहार की स्वर कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा की तबियत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में वेंडिलेटर पर रखा गया है। स्वर कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा की तबियत खराब होने की सूचना उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने शारदा सिन्हा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के माध्यम से वीडियो जारी कर दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा है कि ‘शारदा सिन्हा मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई है यह खबर इस बार सच है प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है।’

स्वर कोकिला Sharda Sinha की फिर बिगड़ी तबियत, बेटे ने बताया...

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है और लिखा है कि अब से कुछ देर पहले शारदा सिन्हा मां वेंडिलेटर पर चली गई हैं। यह खबर इस बार सच है, प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है। शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में हड़कंप मच गया है वहीं लोग छठी मैया से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी तबियत जल्दी ही ठीक हो जाए।

यह भी पढ़ें-   छठ के दौरान Patna में जिला प्रशासन कर रही है व्यापक तैयारी, घर के छत पर पूजा करने वालों के लिए…

https://youtube.com/22scope

Sharda Sinha Sharda Sinha

Sharda Sinha