Swine Flu Alert: झारखंड में बढ़ी सतर्कता, रांची समेत सभी जिलों में मरीजों की Screening और निगरानी के निर्देश

झारखंड में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। रांची समेत सभी जिलों में ILI और SARI मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए।


Swine Flu Alert रांची: देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रांची समेत सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। भारत सरकार के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की ओर से एडवाइजरी जारी होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की ओर से भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को मास्क लगाकर मरीजों का उपचार करने तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेने की हिदायत दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने सभी सिविल सर्जनों और जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार, बचाव और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

Swine Flu Alert:अस्पतालों में ILI और SARI मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

निर्देश के तहत मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस यानी ILI और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस यानी SARI के मरीजों की स्क्रीनिंग करने को कहा गया है।

मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के साथ समन्वय कर संदिग्ध मरीजों की जांच कराने का भी निर्देश दिया गया है। स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा से संबंधित जांच की सुविधा रांची स्थित रिम्स और जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है।

सांस लेने में परेशानी वाले तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को SARI श्रेणी में रखकर विशेष निगरानी करने को कहा गया है। जिला स्तर पर संभावित मरीजों की पहचान और उनके उपचार की व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।


Key Highlights

  1. स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर झारखंड में अलर्ट बढ़ाया गया।

  2. रांची समेत सभी जिलों में ILI और SARI मरीजों की स्क्रीनिंग होगी।

  3. डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को मास्क लगाने का निर्देश।

  4. बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बचने की हिदायत।

  5. रिम्स और जमशेदपुर के एमजीएम में संदिग्ध मरीजों की जांच की सुविधा उपलब्ध।


Swine Flu Alert:इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, उल्टी, सुस्ती, डायरिया और ठंड लगने जैसे लक्षण वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा है।

खासकर सांस लेने में परेशानी होने पर मरीजों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करने की हिदायत दी है। अस्पतालों में मरीजों के उपचार के दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को मास्क का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

Swine Flu Alert:अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और जरूरी संसाधन रखने के निर्देश

मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के लिए कम से कम एक बेड वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। अस्पतालों को PPE किट, N-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, VTM किट, आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन उपकरण और वेंटिलेटर जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है।

जिला सर्विलांस इकाइयों को जांच की दैनिक रिपोर्ट IDSP और IHIP पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित मरीजों की पहचान से लेकर जांच, उपचार और निगरानी तक पूरी प्रक्रिया को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...