Swine Flu Alert: रांची में बच्चों पर भी H1N1 का खतरा, पांच माह की बच्ची वेंटिलेटर पर

रांची में स्वाइन फ्लू बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। रानी अस्पताल में तीन बच्चे भर्ती हैं, जिनमें पांच माह की बच्ची वेंटिलेटर पर है।


Swine Flu Alert रांची: झारखंड में स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब बच्चों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। रांची के रानी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संक्रमित तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें पांच माह की एक बच्ची की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजन गुरुवार को बच्ची को भागलपुर से रांची लाकर अस्पताल में भर्ती कराये हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर है। हालांकि, उसके लक्षणों के आधार पर इलाज किया जा रहा है। रानी अस्पताल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन बच्चे भर्ती हैं, जिनमें एक बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Swine Flu Alert:बच्चों में परिवार के सदस्यों से फैल रहा संक्रमण

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण अक्सर माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के जरिये पहुंच सकता है। ऐसे में घर में किसी सदस्य को सामान्य फ्लू या सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण होने पर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

विशेषज्ञों ने लोगों से बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने और बच्चों के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। खासकर छोटे बच्चों में संक्रमण के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

फिलहाल रिम्स के शिशु विभाग में स्वाइन फ्लू से पीड़ित कोई बच्चा भर्ती नहीं है।

Swine Flu Alert:बाहर से आने वाले मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

स्वाइन फ्लू के मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को खासकर दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले मरीजों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाये गये अधिकांश मरीज हाल में दूसरे राज्यों या शहरों की यात्रा कर झारखंड लौटे हैं।


Key Highlights

  1. रानी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन बच्चे भर्ती हैं।

  2. पांच माह की बच्ची की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया।

  3. बच्ची को परिजन भागलपुर से रांची लाकर भर्ती कराये हैं।

  4. विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में संक्रमण परिवार के सदस्यों से फैल सकता है।

  5. स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सतर्कता बढ़ायी है।


Swine Flu Alert:एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सतर्कता

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। विभाग के स्तर से गंभीर मरीजों की जांच और निगरानी की जा रही है। स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक मरीज का निजी अस्पताल में भी इलाज चल रहा है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कोई आधिकारिक एडवाइजरी जारी नहीं की है, लेकिन विभाग अपने स्तर पर स्थिति पर नजर रख रहा है। विशेषज्ञों ने आम लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों और बीमार लोगों के संपर्क से बचने की सलाह दी है।

Swine Flu Alert:गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ज्यादा खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार गंभीर बीमारी से पहले से जूझ रहे लोगों को स्वाइन फ्लू को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे मरीजों की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है और नया संक्रमण उनकी स्थिति को और गंभीर बना सकता है। इसलिए मरीजों के परिजनों को उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गयी है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...