लोकभवन शपथ ग्रहण Live : सम्राट बने बिहार के मुखिया, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

पटना : सम्राट चौधरी बुधवार यानी 15 अप्रैल को सुबह पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाला। बिहार में 75 साल बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है।

विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रासद यादव ने भी शपथ ली है।

Vijay Chaudhary 22Scope News

Bijendra Yadav 22Scope News

आज केवल इन 3 नेताओं का ही हुआ शपथ ग्रहण

सम्राट चौधरी के साथ जदूय कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। आज केवल इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ। जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली रह जाएंगे। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के अलावा कई बड़े नेता इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हैं।

Lokbhawan 1 22Scope News

Lokbhawan 2 22Scope News

Lokbhawan 1 1 22Scope News

पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करके लोकभवन पहुंचे थे सम्राट चौधरी

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ किया। जहां हनुमान जी के दर्शन के बाद सम्राट चौधरी लोकभवन के लिए रवाना हुए, जहां वह सीएम पद की शपथ ली।

Samrat Puja 22Scope News

Samrat Puja 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Breaking : NDA विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट, नीतीश ने पहनाया माला

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...