Advertisement
Advertisement

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: पूरे टूर्नामेंट में झारखंड के इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, देखें रिकॉर्ड

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 का कल फाइनल मैच झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदार्शन करते हुए हरियाणा को 69 रन से हराया. Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 के फाइनल मैच में सभी की नजर थी. वहीं कल के मैच में किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया इस बात से सभी कोई अवगत हैं. मगर क्या आप सभी जानते है झारखंड ने किस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. यदि आप नही जानते हैं तो चिंता ना करें, हम आपको आज इस खबर के माध्यम से आपको उन सभी झारखंड के खिलाड़ी के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं पूरे टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: इन पांच झारखंडी बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में किया कमाल

झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट सहित फाइनल मैच में अभी कमाल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. पूरे टूर्नामेंट में ईशान किशन ने सबसे अधिक रन नाबाद 113 रनों की पारी खेली है. यह नाबाद शतकीय पारी उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ खेला था. उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 113 रन की पारी खेली थी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 517 रन बनाए. टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा. वहीं कुमार कुशाग्र ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 422 रन की पारी खेली. इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 161.68 का रहा. वहीं विराट सिंह ने टूर्नामेंट के दौरान कुल 382 रनों की पारी खेली है. इस दौरान विराट सिंह का स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा. इस सूची में एक चर्चित नाम भी शामिल है. यह कोई और नहीं बल्कि रॉबिन मिंज है. उन्होंने 11 में से सात मैचों में बल्लेबाजी की है. सात मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से कुल 166 रन निकले हैं. टूर्नामेंट में इनका स्ट्राइक रेट 162.74 का रहा है.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: फाइनल मुकाबले में झारखंड ने दर्ज की शानदार जीत, हरियाणा को 69 रन से हराया

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: इन चार झारखंडी गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में किया कमाल

वहीं बात करें गेंदबाजों की तो, Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 में झारखंड के तरफ से खेलते हुए सुशांत मिश्रा ने सबसे अधिक 22 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 11 में से 11 मैचों में गेंदबाजी की है. इनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 3/21 का रहा है. वहीं अनुकूल राय ने भी पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 18 विकेट चटकाए है. इनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 3/20 का रहा है. बात करें, बाल कृष्ण की तो, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 3/38 का रहा है. झारखंड के तरफ से एक और गेंदबाज ऐसा है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 10 मैच खेले और 10 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 22 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इनका नाम अशोक शर्मा राज रहा है. इन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं. इनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 4/16 का रहा है.

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...