Advertisment

T20 Series: नए साल में नई जर्सी के साथ टीम इंडिया उतरेगी श्रीलंका के खिलाफ

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में उतरेगी भारतीय टीम

मुंबई : नए साल- भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी (मंगलवार) से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ होना है.

मुंबई के वॉनखेड़े मैदान में दोनों टीमें पहले टी-20 मैच में आमने-सामने होंगी,

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया यह सीरीज़ फतेह करने उतरेगी.

इस सीरीज़ से पहले टीम इंडिया की जर्सी में कुछ बदलाव हुआ है.

नए साल: युजवेंद्र चहल ने शेयर की तस्वीर

सीरीज़ शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का फोटोशूट हुआ है,

जिसके बाद युजवेंद्र चहल ने एक तस्वीर शेयर की है.

इसमें श्रीलंका सीरीज में हिस्सा लेने वाले बॉलिंग यूनिट शामिल है.

तस्वीर में युजवेंद्र चहल के अलावा उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार हैं

और साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं.

team india 22Scope News

जर्सी पर नए किट स्पॉन्सर ‘KILLER’ देगा दिखाई

टीम इंडिया इस सीरीज़ में नई जर्सी के साथ उतर रही है,

अब टीम इंडिया की जर्सी पर नए किट स्पॉन्सर का नाम दिखाई देगा.

पहले बीसीसीआई के लोगो के अलावा MPL स्पोर्ट्स का नाम दिखता था

लेकिन अब यहां ‘KILLER’ लिखा हुआ दिखाई देगा.

टीम इंडिया की किट स्पॉन्सर की जिम्मा पहले MPL स्पोर्ट्स के पास था,

जो दिसंबर 2023 तक रहना था. हालांकि, कंपनी ने अपने आखिरी साल का कॉन्ट्रैक्ट

Kewal Kiran Clothing Limit को दे दिया यही कारण है कि अब टीम इंडिया की जर्सी पर उनका ही लोगो है.

नए साल: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.

श्रीलंका का भारत दौरा

• पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई
• दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे
• तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...