अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचा तालिबान, कहा- ताकत के बल पर नहीं चाहते कब्जा

काबुल : तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंच गया है। फिलहाल तालिबान लड़ाके काबुल के सीमा पर ही है। तालिबान लड़ाकों के काबुल पहुंचने से चिंताए बढ़ गई है। अफगानिस्तान के तीन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि तालिबान के आतंकी काबुल की सीमाओं में दाखिल हो गए हैं। इससे पहले तालिबान ने सभी बॉर्डर क्रासिंग को कब्जे में ले लिया है।

तालिबान ने जारी बयान में कहा है कि हमारे लड़ाके काबुल पर ताकत के बल पर कब्जा नहीं करना चाहता है। वे सबकुछ ट्रांजिशन फेज (सत्ता परिवर्तन) से चाहते हैं। अगर सत्ता परिवर्तन आराम से हो जाता है तो किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार फिलहाल किसी तरह का संघर्ष वहां सीमा पर नहीं हो रहा है। तालिबान के आतंकी काबुल के कलाकान, काराबाग और पगमान जिलों में पहुंच गए हैं। इसको लेकर सरकार में भी चिंता देखी जा रही है। रविवार को दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों को जल्दी घर भेज दिया गया।

तालिबान ने अफगान सेना को किया माफ

तालिबान ने जारी बयान में कहा कि उनकी तरफ से अपने लड़ाकों को काबुल में नहीं घुसने और सीमाओं पर ही इंतजार करने को कहा है। आम लोगों या सेना के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई या हमला नहीं करेंगे, इसका हम वादा करते हैं। तालिबान उन सभी को माफ करेगा जो हमारे साथ है। वहीं सबको घर ही रहने की भी बात कही, और कोई देश छोड़ने की कोशिश भी ना करे।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को तालिबान ने जलालाबाद पर भी कब्जा कर लिया था। इसके बाद काबुल ही बड़ा शहर बचा था जो तालिबान के आतंक से सुरक्षित माना जा रहा था। लेकिन जलालाबाद पर कब्जा करके तालिबान ने राजधानी काबुल को देश के पूर्वी हिस्से से काट दिया। जानकारी मिली थी कि जलालाबाद के गवर्नर ने बिना किसी संघर्ष के सरेंडर कर दिया, क्योंकि वह आम लोगों को नुकसान से बचाना चाहते थे।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...