Advertisment

काबुल से लौटे झारखंड के बबलू पहुंचा बेरमो, बताया तालिबान के जुर्म की दास्तान

पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद

बेरमो : अफगानिस्तान के काबुल में फंसे बबलू बेरमो स्थित ग़ांधी नगर अपने आवास पहुंच गया है। खुशी के मौके पर लोगों द्वारा जम कर स्वागत किया। वहीं घरवालों ने पूजा की थाल लेकर बबलू का आरती उतरा गया, और मिठाई खिलाई गई। बबलू के आने के बाद खुशियां छा गई।

झारखंड के बोकारो के बेरमो निवासी बबलू अफगानिस्तान से लौटने के बाद अपना दर्द साझा किया और तालिबान के जुर्म की दास्तान भी बताई। बबलू ने रुंधे गले से कहा कि मैंने तालिबान को देखा है। आंखों से निकलते आंसू और भर्राए गले से बबलू ने कहा कि वहां डर का माहौल है। अब वतन वापसी के बाद राहत मिली है। बता दें कि जब बबलू रांची एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने अपनी जन्मभूमि को चूम लिया। फिर भारत माता की जय के नारे लगाए।

गौरतलब है कि बेरमो के बबलू अफगानिस्तान में फंसे थे। वतन वापसी के लिए बबलू के परिजनों ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से गुहार लगाई थी। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विदेश मंत्री से लेकर आला अधिकारियों को ट्वीट कर बबलू को रेस्क्यू करने के लिए आग्रह किए थे।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...