प्रशांत किशोर जानकारी लेकर बात करें…, मुंगेर में अरुण भारती ने तेजस्वी पर भी साधा निशाना…

मुंगेर: जमुई के सांसद अरुण भारती एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे जहां उन्होंने आगामी 19 जुलाई को मुंगेर के पोलो मैदान में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अरुण भारती ने एक तरफ 19 जुलाई को मुंगेर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कार्यक्रम की जानकारी दी तो दूसरी तरफ वे तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर हमलावर भी रहे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को राजद के आपराधिक तत्व ने बम से उड़ाने की धमकी दी है, यह बहुजन नेतृत्व पर हमला है।

इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे कहते हैं 17 महीने की सरकार में हमने सबकुछ किया तो वे एक ऐसा विद्यालय क्यों नहीं बना पाए जहां से वे खुद मैट्रिक की परीक्षा पास कर सकें। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार ने बिहार पर 15 वर्षों तक राज किया लेकिन अपने शासनकाल में एक विद्यालय नहीं बना सके जहां से तेजस्वी मैट्रिक परीक्षा पास कर सकें। वे बताएं कि उनके 15 वर्षों के शासनकाल में कितने प्राइमरी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोले गये। अगर वे इस बात का जवाब दे दें तो फिर हम बताएँगे कि चिराग पासवान ने बिहार के लिए क्या किया है।

यह भी पढ़ें – चिराग के पोस्ट ने विपक्ष के विरोध को दी धार, तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा…

इसके साथ ही जमूई सांसद अरुण भारती ने प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा कि वे भी कहते हैं कि चिराग ने बिहार के लिए क्या किया है तो पीके पहले पूरी जानकारी लें। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोजपा(रा) बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही बिहार के सभी सीटों की समीक्षा की जा रही है कि चिराग पासवान किस सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान 19 जुलाई को मुंगेर आ रहे हैं। यहां वे जनता को संबोधित करेंगे और एनडीए के लिए वोट करने की अपाल करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  महागठबंधन की सरकार में मुकेश सहनी ही बनेंगे उप मुख्यमंत्री, कहा ‘सीट शेयरिंग पर…’

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img