धमाकेदार आवाज के साथ फट गई नल जल योजना की टंकी

बेतिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना की अनियमिता के शिकायतों का पीछा नहीं छूट रहा है। जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर-15 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 14,95,500 रुपए की प्राकलन राशि से बनाए गए नल जल योजना की पानी टंकी में पानी भरने के लिए शाम मोटर का स्विच ऑन करते हुए चालू किया गया। कुछ देर बाद पानी की टंकी तेज धमाकेदार आवाज के साथ फट गई। फटने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

टंकी के ब्लास्ट होने के बाद इसे देखने वालों की जमा हो गई भीड़ 

हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पानी का टंकी फटने से लगभग 200 से अधिक लोगो के घरों में पानी का सप्लाई बंद हो गई है। टंकी के ब्लास्ट होने के बाद इसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। पानी की टंकी के ब्लास्ट करने की आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। टंकी के फटने से उसमें भरा सारा पानी सड़क पर फैल गया जो मुहल्ले में भी प्रवेश कर गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया है। वार्ड अध्यक्ष रब्बानी, नशिम आलम, अशोक पडित, विजय साह, अब्दुल बारीक, शेख इकमत, फकरुल हसन और शेख सिकंदर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया इसकी शिकायत कई बार किया गया है। लेकिन जेई ने इस पर ध्यान नहीं दिया बावजूद टाल मटोल के कारण आज तक टंकी नहीं बदला गया। इस बाबत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि टंकी फटने की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है बहुत जल्द ही टंकी को बदला जाएगा।

यह भी पढ़े : बेतिया DM के हाथों झारखंड के दंपति ने बच्ची को लिया गोद, कहा- आज उनका आंगन खुशियों से भरा

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...