तेल टंकी की सफाई करने के दौरान दम घुटने से 3 युवा मजदूर की मौत

गयाजी : गयाजी में शनिवार की देर शाम गुरारू थाना क्षेत्र के गुरारू बाजार में कई सालों से बंद पड़े किरोसिन टंकी सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टंकी सफाई करने के क्रम में दम घुटने से तीन युवा मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में काफी कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने देर रात तक शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मृतकों की पहचान दशरथ विगहा गांव के रहने वाले छोटू पासवान (23 साल), सोनू कुमार (18 साल) और सागर कुमार (18 साल) के रूप में हुई है।

Goal 7 22Scope News

टंकी की सफाई करने के लिए छोटू उतरा हो गया बेहोश, बचाने के लिए 2 और गए, तीनों की हो गई मौत

आपको बता दें कि सबसे पहले 23 वर्षीय छोटू पासवान सफाई के लिए टंकी के अंदर उतरा लेकिन वह बेहोश हो गया। उसे बचाने की तरफ में दोनों युवक भी अंदर प्रवेश किया जहां तीनों की ही मौत हो गई। हालांकि लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर होने से मृत्यु घोषित कर दिया। बता दें कि पांच सालों से यह तेल गोदाम बंद था। लेकिन इसके खरीदारी किसी दूसरे के द्वारा कर लिया गया था। उसे एक बार फिर से टंकी की सफाई करवाया जा रहा था, तभी यह घटना घट गई।

यह भी देखें :

रफीगंज के रहने वाले फूलचंद जैन का तेल गोदाम था

दरअसल, रफीगंज के रहने वाले फूलचंद जैन का तेल गोदाम था, लेकिन इसके खरीदारी दूसरे के द्वारा कर लिया गया था। एक बार फिर उसे तेल टैंकर को सफाई और उसे हटाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान इस घटना घट गई।वह घटना के बाद दूसरे दिन स्थानीय दुकानदारों के द्वारा दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। ताकि उनके परिजनों को सरकार के द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए।

Gaya Maut 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या, पिता ने कहा- रात में कर रही थी किसी से बात

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...