मुस्टांग के कोबान गांव में मिला दुर्घटनाग्रस्त तारा एयर का विमान

काठमांडू : नेपाल में तारा एयरलाइंस का लापता विमान मुस्टांग के कोबान गांव में मिल गया है. आशंका इस बात की जतायी जा रही है कि विमान क्रैश हो गया था.

विमान में चार भारतीय भी थे सवार

मिली जानकारी के मुताबिक, तारा एयर में सवार एक पैसेंजर कैप्टन वसंत लामा जो पेशे से पायलट हैं और तारा एयर का ही विमान उड़ाते हैं. वहीं, विमान में सवार चार भारतीय यात्री मुंबई के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं. अधिकारियों ने बताया है कि पिछले करीब आधे घंटे से विमान का एटीसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. 10ः35 तक एटीसी से विमान का संपर्क बना हुआ था.

एटीसी से विमान का टूटा संपर्क

इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी. बाद में एयर ट्रेफिक कंट्रोल (एटीसी) से इसका संपर्क टूट गया. अब खबर मिली है कि जोमसोम के पास एक इलाके में आग की लपटें दिखाई दी हैं. वहीं, जोमसोम एयरपोर्ट ऑथिरिटी को जोर के धमाके की आवाज भी सुनाई दी.

विमान में चालक दल समेत कुल 22 यात्री सवार

तारा एयर के मुताबिक विमान में चालक दल समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इनमें से 13 नेपाली, 4 भारतीय और दो जापानी नागरिक हैं. क्रू मेंबर्स में विमान के पायलट कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट इतासा पोखरेल और एयर होस्टेस कास्मी थापा शामिल हैं.

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...