ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस उत्पाद विभाग ने निलंबित कर दिया है। अवैध शराब मिलने के मामले में संचालक, बॉन्ड अफसर और कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Tarangni Liquors License Suspended रांची: बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध कुमार के ओरमांझी स्थित शराब निर्माण प्लांट तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। प्लांट में अवैध शराब मिलने के मामले में विभाग ने संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही प्लांट में प्रतिनियुक्त बॉन्ड अफसर और संबंधित कंपनी से भी जवाब तलब किया गया है। सभी पक्षों का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tarangni Liquors License Suspended:लाइसेंस निलंबित, बॉन्ड अफसर और कंपनी से मांगा गया जवाब
उत्पाद विभाग ने प्लांट में तैनात बॉन्ड अफसर रूपेश कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे प्लांट में बरामद अवैध शराब के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा 8 पीएम व्हिस्की बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग का कहना है कि सभी संबंधित पक्षों का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दायरे में तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द करने से लेकर बॉन्ड अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
Key Highlights
ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित।
अवैध शराब मिलने के मामले में संचालक और बॉन्ड अफसर से मांगा गया जवाब।
रेडिको खेतान से भी 8 पीएम व्हिस्की को लेकर स्पष्टीकरण तलब।
वर्ष 2023 में प्लांट सील होने के बाद दोबारा उत्पादन शुरू होने की होगी जांच।
विभाग ने संकेत दिए कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।
Tarangni Liquors License Suspended:2023 में सील हुआ था प्लांट, अब फिर खुलेगी पुरानी फाइल
उत्पाद विभाग मार्च 2023 के उस मामले की भी दोबारा जांच करेगा, जब प्लांट में ऐसे ब्रांड की शराब मिलने का दावा किया गया था, जिसके निर्माण का लाइसेंस झारखंड में नहीं था। उस समय प्लांट को सील कर दिया गया था, लेकिन बाद में दोबारा उत्पादन शुरू हो गया।
अब विभाग यह जांच करेगा कि आखिर प्लांट को दोबारा संचालन की अनुमति कैसे मिली। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि कहीं किसी विभागीय अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत के कारण संचालक को क्लीन चिट तो नहीं दी गई थी।
Tarangni Liquors License Suspended:उत्पाद मंत्री बोले, जिम्मेदारी तय होगी
उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2023 में सामने आई गड़बड़ियों के बाद प्लांट दोबारा कैसे संचालित होने लगा, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉन्ड अफसर की भूमिका की भी जांच होगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाई गई तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान गड़बड़ी मिलने पर प्लांट को सील किया गया और अब उसका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक हुआ तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
Highlights


















