Advertisment

स्कूटी की डिक्की में छुपाकर शराब तस्करी का खेल, उत्पाद विभाग ने पकड़ा

मोतिहारी : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद पूर्वी चंपारण में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी से ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि यूपी से शराब की खेप जिले में पहुंची थी और स्कूटी की डिक्की में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सप्लाई की जा रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जीवधारा में वाहन जांच अभियान चलाया

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जीवधारा में वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक स्कूटी की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 78 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद हुई। मौके से तस्कर राजू राम को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम राजू राम से पूछताछ कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Motihari Bear 1 22Scope News

Motihari Bear 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...

Jharkhand High Court: JTET पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव को Show...

झारखंड हाईकोर्ट ने JTET के आयोजन में देरी पर शिक्षा सचिव को Show Cause नोटिस जारी किया। बोकारो की लापता बच्ची मामले में CBI...