15 साल के शासनकाल पर बोले तारिक अनवर- नीतीश सरकार में केवल भ्रष्टाचार, जदयू सांसद ने किया पलटवार

पटना : नीतीश कुमार के पंद्रह साल में जनता का बुरा हाल हो चुका है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के न होने से बिहार अपने बुरे दौर से गुजर रहा है. ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. उनके इस बयान पर जदयू सांसद ने पलटवार किया है. जदयू सांसद दुलाल गोस्वामी ने कहा कि पूरे बिहार के साथ साथ कटिहार में कितना विकास हुआ है, वह खुद उनको जमीनी स्तर पर जाकर देखना चाहिए.

बिहार में बेरोजगारों की भरमार और अपराधियों का अंबार है

कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि 15 साल के नीतीश कुमार के शासन काल में एकमात्र उपलब्धि नीतीश कुमार की यह रही है कि वे येन-केन प्रकारेण सत्ता का नेतृत्व ले रहे हैं. जबकि उनके शासनकाल में शिक्षित बेरोजगारों की भरमार, अपराधियों का अंबार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा भी बेकार और घोटालों का अंबार लगा हुआ है.

आधारभूत संरचनाओं में बिहार विफल

उन्होंने कहा कि उनके ही सहयोगी भाजपा की केंद्र में सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार हर मोर्चे पर विफल हो चुका है ऐसी रिपोर्ट आई है. स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, कृषि अनुसंधान, उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं में बिहार विफल हो चुका है और रही सही कसर भ्रष्टाचार ने पूरी कर दी है. बिहार देश का पहला राज्य जहां के मुख्यमंत्री पर देश के प्रधानमंत्री स्वयं 55 घोटाले के आरोपी बताते हुए चुनावों में फिरते थे और फिर उसी प्रधानमंत्री के सहयोग से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनें. मतलब साफ है कि मलाई दोनों लोग मिलकर खा रहे हैं.

विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाड़ों की हो सीबीआई जांच- तारिक अनवर

संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में राज भवन बनाम सरकार का टकराव खुलेआम हो चुका है और यहां कुलपति भ्रष्टाचार के जुर्म में फरार हो रहे हैं. बिहार के अनेक विश्वविद्यालयों में अवैध नियुक्ति, आउटसोर्सिंग और पैसों की फर्जीवाड़ा जिस प्रकार से प्रकाश में आया है, यह दर्शाता है कि राजभवन एवं सरकार मिलकर लूट की खुली छूट का मजा ले रहे हैं. बिहार के शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया जा रहा है, इसलिए बिहार के विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाड़ों की जांच सीबीआई या स्वतंत्र एजेंसी से होनी ही चाहिए.

रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं सीमांचल के लोग

पूर्व सांसद तारिक अनवर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में जो विकास होना चाहिए था वह कहीं दिख ही नहीं रहा है. इतना लंबा समय मिलने के बावजूद सरकार उद्योग के क्षेत्र में कोई विकास नहीं कर पाया, जिस कारण आज भी पूरे बिहार के साथ-साथ खासकर सीमांचल के इलाको से रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों के लिए मजदूरों के पलायन बड़ी समस्या है,

जदयू सांसद दुलाल गोस्वामी ने साधा निशाना

वहीं कटिहार के जदयू सांसद दुलाल गोस्वामी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरे बिहार के साथ-साथ कटिहार में कितना विकास हुआ है, वह खुद उनको जमीनी स्तर पर जाकर देखना चाहिए. इस सरकार में विकास हुआ है. बिहार के लोगों को नीतीश सरकार पर आस्था है.

रिपोर्ट : शक्ति/श्याम

होली मिलन समारोह में जदयू सांसद महाबली सिंह का झलका दर्द, बगैर पैसा लिए एक आदेशपाल तक नहीं करता काम

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...