Tata Steel Employees to get Bumper Bonus

568
Advertisment

20% बोनस के साथ मिलेगा 20 हजार का गिफ्ट

जमशेदपुर : Tata Steel Bonus Agreement : टाटा स्टील (Tata Steel) के कर्मचारियों की

Advertisment

इस साल बल्ले-बल्ले है.

इस वर्ष 20% बोनस के साथ 20 हजार रुपए का गिफ्ट मिलेगा.

इसकी जानकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने दी.

यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील कंपनी ने बोनस का तोहफा देकर

अपने कर्मचारियों को गदगद कर दिया है. इस साल अधिकतम 20% बोनस दिया है.

इसके अलावा 20 हजार रुपये गुडविल गिफ्ट भी कर्मियों को मिलेगा.

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने बोनस समझौते को फाइनल करते हुए हस्ताक्षर कर दिया है.

tata 22Scope News

Tata Steel Bonus Agreement : बेसब्री से बोनस का इंतजार कर रहे थे कर्मचारी

गौरतलब है कि टाटा स्टील (Tata Steel) के कर्मचारी बेसब्री से बोनस का इंतजार कर रहे थे.

टाटा वर्कर्स यूनियन ने 33011 करोड़ रुपए के मुनाफे को आधार बनाते हुए कर्मचारियों को

अतिरिक्त राशि देने की मांग उठाई थी. कर्मचारियों को इस बार बोनस के साथ ही 20 हजार रुपए का महंगा गिफ्ट कैश भी है.

tata1 22Scope News

Tata Steel में 28 हजार से ज्यादा कर्मचारी

बता दें कि जिस फॉर्मूला पर वर्ष 2021 में बोनस (270.28 करोड़) हुआ था, उस फॉर्मूले की अवधि समाप्त हो चुकी है. प्रबंधन पुराने फॉर्मूले पर बोनस देने के मूड में नहीं थे, लेकिन कुछ मांग को हटाकर बांकी पर सहमति बन गयी है. इस बार टाटा स्टील (Tata Steel) के साथ मेरामंडली, साहिबाबाद, भूषण स्टील भी जुड़ गयी है. इससे कर्मचारियों की संख्या 28 हजार के पार हो चुकी है.

Tata Steel ने पिछले साल 270.28 करोड़ रुपये का दिया था बोनस

पिछले साल टाटा स्टील के 23 हजार कर्मचारियों के बीच 270.28 करोड़ रुपये बतौर बोनस बंटे थे. इनमें ट्यूब डिवीजन के 12,558 कर्मचारियों को 158.31 करोड़ रुपये और बाकी के 111.97 करोड़ रुपये कलिंगानगर प्लांट, मार्केटिंग एंड सेल्स, नोवामुंडी, जामाडोबा, झरिया और बोकारो माइंस के 10,442 कर्मचारियों के खाते में गये थे. कर्मचारियों को न्यूनतम 34,290 रुपये और अधिकतम 3,59,029 रुपये मिले थे. जबकि टाटा स्टील को 9752.13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस बार टाटा स्टील का मुनाफा पिछले साल की तुलना तीन गुणा से ज्यादा 33,011 करोड़ रुपये हुआ है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Advertisement