Advertisment

Palamu: फुटपाथ पर रात गुजार रही महिला, पूछने वाला कोई नहीं

पलामू : फुटपाथ पर रात गुजार रही महिला- जब वक्त की मार होती है तो चारों तरफ से भय, भूख

पीछा नहीं छोड़ती. ऐसा ही एक वाकया पलामू जिला के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत देखने को मिला.

जहां एक अनजान वृद्ध महिला रोटी के लिए तड़प रही है.

घर नहीं होने के कारण फुटपाथ के दुकानों पर या कहीं चौराहे पर सोकर रात गुजारती है.

सड़क पर सोकर रात गुजार रही महिला

महिला कौन है कहां से है, यह पूछने पर कुछ नहीं बता रही है.

किसी गहरे सदमे के कारण बात करने की स्थिति में नहीं है.

पिछले 1 सप्ताह से केसरी इलेक्ट्रॉनिक्स के आसपास सोकर रात गुजार रही है.

ना प्रशासन को चेत ना ही समाजसेवियों को. सरकार गरीब जरुरतमंद के योजना को लेकर जुमलेबाजी करते नहीं थकती. लेकिन एक सच यह भी है जो समाज तथा प्रशासन की सच्चाई से रूबरू कराती है.

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

आखिर यह समाज भ्रष्टाचार की आगोश में क्यों समाती जा रही है. कहां होगा बसेरा, कौन संभालेगा इसे. अनाथालय भी नाम मात्र का रह गया है. सबसे बड़ी बात महिला को कौन बचाएगा.

इन तमाम सवालों के घेरे में प्रशासन क्यों चुप्पी साधे हैं जबकी एक सप्ताह से यह महिला रेहला थाना से स्टेशन के बीच बसेरा बना रही है. जबकि पुलिस का पेट्रोलिंग रात भर होता है, लेकिन महिला पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती है. प्रशासन भी महिला को विक्षिप्त समझकर छोड़ दे रही है.

रिपोर्ट: शशि

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...