पटनाः बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर में हाईवा ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक बबलू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार पत्नी और बच्चे को जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा गया, चिकित्सकों ने घायलों को तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
बबलू यादव पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआ गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये। परिजनों ने बताया कि मृतक बबलू यादव रक्षाबंधन मनाने के लिए पत्नी को लेकर ससुराल चेरो (हरनौत) जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसा का शिकार हो गये।
रिपोर्टः-अनिल कुमार


