सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी उदय यादव की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोलीबारी की घटना बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर गांव में हुई. मृतक युवक बनगांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों का कहना है कि मुरली बसंतपुर पंचायत चुनाव में मंजु देवी को मुखिया पद पर जीत हासिल हुई. इसी जीत का जश्न मनाने के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई. इसके बाद लोग युवक को साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
हालांकि गोली लगने को लेकर कई तरह की चर्चा है. मामले की जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची. बीते 29 सितंबर को पंचायत चुनाव के अंतिम समय में भी स्थानीय लोग और असमाजिक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हो गई थी. इस मामले को लेकर बनगांव थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है. मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
रिपोर्ट : राजीव झा


















