शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड : पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी सहित महिला गिरफ्तार

अररिया : अररिया जिले के कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी वर्मा (25 वर्ष) पिता लक्ष्मीकांत वर्मा उत्तर प्रदेश निवासी स्कूल जाने के क्रम में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संदर्भ में नरपतगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाकर तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से कांड का अनुसंधान एवं जांच की गई।

जांच में पता चला कि यह हत्या सुपारी किलिंग का मामला था

जांच में पता चला कि यह हत्या सुपारी किलिंग का मामला था। फारबिसगंज की हुशनन उर्फ हुश्न आरा ने अपने पति पर एक अन्य महिला शिक्षिका से अवैध संबंध होने के शक में हत्या की साजिश रची थी। हत्या के लिए तीन लाख रुपए में मारूफ और सोहैल को सुपारी दी गई थी। अपराधियों ने गलत पहचान में शिक्षिका शिवानी वर्मा को टारगेट समझकर गोली मार दी। क्योंकि असली महिला शिक्षिका उस दिन अवकाश पर थी और दोनों का रास्ता व स्कूटी एक जैसी थी। पुलिस ने अब तक मारूफ, सोहैल और हुशनन आरा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाइक और देशी कट्टा बरामद किया गया।

यह भी पढ़े : मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की अवैध मांगुर मछली बरामद

मंटू भगत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img