आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 181 के स्कोर पर ढेर

डिजिटल डेस्क :  आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 181 के स्कोर पर ढेर। सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को लंच के बाद वाले सेशन  में पहली पारी में कुल 181 रनों के योगदान पर आस्ट्रेलिया की पूरी टीम ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। टीम इंडिया 4 रन की बढ़त लेने में सफल रही है। इस पारी में भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा रहे। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट हासिल किए।

बुमराह के मैदान छोड़ने पर कोहली की कप्तानी में डटी टीम इंडिया

खास बात यह रही कि जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान बुमराह मैच को छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के बाकी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाकी के चार विकेट जल्द ही निपटा दिए।

बुमराह की गैरमौजूदगी में कोहली कप्तानी कर रहे थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले।

सिडनी
सिडनी

आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावी गेंदबाजी कर रहे नीतीश रेड्डी हैट्रिक से चूके…

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान शनिवार को भारत की ओर से नीतीश रेड्डी की प्रभावी गेंदबाजी देखने को मिली। इसे ग्राउंड पर दर्शकों ने नीतीश रेड्डी का शो के नाम से पुकारा। असल में शनिवार को नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके।

नीतीश रेड्डी नेऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया।

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा।
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा।

शनिवार को आस्ट्रेलियाई पारी को जल्दी समेटने में टीम इंडिया ने हर स्तर पर दिखाया उम्दा खेल…

सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे शनिवार को आस्ट्रेलियाई पारी को जल्दी समेटने में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी का बेहतरीन योगदान रहा। सभी ने उम्दा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके।

सिडनी में पांचवा टेस्ट मैच।
सिडनी में पांचवा टेस्ट मैच।

इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया।

आखिरी दौर में 166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...