टीम20 वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने

रांची:टीम20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबला में बारबाडोस में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब तक एक भी मैच हारे बिना खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं।

दक्षिण अफ्रीका अपने 8 में से 8 और भारत 7 में से 7 मैच जीत चुका है। टूर्नामेंट इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब सीजन की दो अजेय टीमें ट्रॉफी के लिए टक्कर लेंगी।

लेकिन  फाइनल मुकाबले में आंकड़े नहीं सिर्फ प्रदर्शन बोलेगा। जो टीम फाइनल जीतेगी, ट्रॉफी पर उसी का नाम लिखा जाएगा।

फाइनल में जो भी टीम जीतेगी वो बिना एक भी मैच हारे वर्ल्ड कप जीतने का नया रिकॉड बना देगी।

फाइनल अगर टीम इंडिया जीती तो यह उसकी 11 साल बाद पहली आईसीसी ट्रॉफी होगी।

टीम ने आखिरी बार 2013 में इंग्लैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।

भारतीय टीम 17 साल बाद पहला टी20 वर्ल्ड कप तलाश रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार किसी आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...