किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन ने कहा- दिमागी हालत नहीं थी ठीक

नालंदा : नालंदा में एक किशोरी ने रविवार की देर शाम फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदी गांव का है। मृतका की पहचान अंदी गांव निवासी संजय राउत की (14) वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी के रूप में किया गया है। देर रात परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

घटना के संबंध में सोनी कुमारी के भाई बंटी कुमार ने बताया कि उसकी बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रविवार की शाम घर में कोई नहीं था। इसी बीच हुक के सहारे फंदे से लटक सोनी ने खुदकुशी कर ली। मां मायके गई हुई थी, पिता पटना में रहकर मजदूरी करने का काम करते हैं। जब मवेशी चरा के घर लौट कर आया तो देखा की बहन ने फांसी लगा ली है।
घटना के उपरांत परिजन के द्वारा आसपास के लोगों एवं स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं इस मामलें में अस्थावां थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े : नदी में घटने लगा जलस्तर, गांव और खेतों से तेजी से निकल रहा पानी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img