नदी में घटने लगा जलस्तर, गांव और खेतों से तेजी से निकल रहा पानी

नालंदा : नालंदा के पश्चिमी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली फल्गु नदी की शाखा लोकाइन नदी अब शांत होकर बह रही है। टूटे हुए तटबंधों को तेजी से मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। हिलसा एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि लोकाइन नदी की पानी अब स्थिर होकर बह रही है। जो गांव बाढ़ के पानी से घिर गए थे। वहां से भी पानी निकल चुका है। हालांकि इस बीच सामुदायिक रसोई का संचालन आज भी किया जाएगा। एकंगरसराय, हिलसा एवं करायपरसुराय के जिन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था वहां-वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा हैंड पंप से निकलने वाले पानी को भी शुद्ध किया जा रहा है। स्थिति सामान्य बनी हुई है। लगभग 90 फीसदी तटबंधों के मरम्मति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रविवार की सुबह लोकाइन नदी का जलस्तर 60.25 मीटर था, जो डेंजर लेवल से 2.45 मीटर ज्यादा था। वहीं सोमवार की सुबह नदी का जलस्तर 58.25 मीटर हो गया है।

एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ एवं नवगढ़, हिलसा प्रखंड के सोहरा पुल के पास धुरी बीघा, गोसाईपुर तथा करायपरसुराय प्रखंड के मुसाढ़ी एवं अकबरपुर (बेरथु) के पास तटबंध टूट गए थे। जबकि दर्जनभर गांव पानी से घिर गए थे। जिला प्रशासन के द्वारा पूरे दिन राहत और बचाव कार्य किया जाता रहा। पहले दिन करीब 589 लोगों ने सामुदायिक रसोई में खाना खाया था। जबकि 50 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य शिविर में इलाज किया गया था। वहीं 80 क्विंटल भूसा, चारा का वितरण पशुपालकों के बीच किया गया था।

यह भी पढ़े : एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप, विभाग बेखबर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...