2024 में BJP का उजड़ जाएगा घर – तेजप्रताप यादव

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने आज भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने और उनकी सजा पर रोक लगाए जाने पर तेजप्रताप यादव ने खुशी जाहिर की।

2024 में BJP का उजड़ जाएगा घर – तेजप्रताप यादव

तेजप्रताप यादव ने कहा कि जो लोग दूसरे को घर से बाहर निकालता है। उन्हें बेदखल करता है उनका घोसला तोड़ता है। लेकिन एक दिन उसका भी घोसला टूट जाता है। यह पूरी तरीके से भाजपाइयों को मुंहतोड़ जवाब है कि किसी का घर नहीं उजाड़ना चाहिए। भाजपा ने महागठबंधन का घर भी उजाड़ने का काम किया है। 2024-2025 में उनका भी घर उजड़ जाएगा।

‘किसानों को लूटने का काम किया है अडानी-अंबानी’

तेजप्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो रोजी-रोटी चल रही है। वह राजद सुप्रीमो लालू यादव से चल रही है। नहीं बोलेंगे तो उनका रोजी-रोटी नहीं चलेगा, पेट का सवाल है। तेजप्रताप से कहा कि अडानी-अंबानी और किसानों को जो लूटने का काम किया है, वह सारा पेट में जा रहा है। इसीलिए वह हम लोग पर टारगेट करते हैं।

भाजपा विधायक पूरी तरह से गायब हो चुके हैं – तेजप्रताप

आज पटना में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजेंद्र नगर में दो पार्कों का उद्घाटन किया। इस मौके पर तेजप्रताप ने कहा कि पार्क है वनस्पति है। पेड़ पौधा है तो हम हैं। वनस्पति पेड़ पौधा नहीं है तो कुछ भी नहीं है। तेजप्रताप ने कहा कि जहां भी वनस्पति के पौधे होते हैं पार्क होते हैं वहां पर आसपास के लोगों की आयु बढ़ती है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने साफतौर पर कहा कि विधायक पूरी तरह से गायब हो चुके हैं लुप्त हो चुके है।

https://22scope.com/tej-pratap-yadav-reached-patna-zoo-celebrating-50th-anniversary/ 

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...