तेजस्वी और सहनी आज गया में गरजेंगे, अपने प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे रैली

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में पूरी तरह से जुट चुकी है। इस बीच बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी जबरदस्त चुनावी कैंपेन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव आज कई चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी के साथ वीआईपी के मुकेश सहनी भी रहेंगे।

बता दें कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से राजद के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत के पक्ष में गया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गया के बाद नवादा में राजद उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नवादा के बाद वह जमुई में अर्चना रविदास के पक्ष में लोगों से वोट मांगेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है।

तेजस्वी यादव की पहली जनसभा दोपहर 12.20 बजे गया के टिकारी स्थित मखपा खेल मैदान में होगा जबकि दूसरी सभा गया के ही टनकुप्पा के मध्य विद्यालय में दोपहर 1.25 बजे जनसभा होगी। उसके बाद तेजस्वी नवादा के लिए निकल जाएंगे। वहां पर वह 2.35 बजे नवादा के आईटीआई मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। फिर तेजस्वी यादव दोपहर 3.45 बजे जमुई के प्लस टू श्रीकृष्णा विद्यालय सिकंदरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े : मछली के बाद तेजस्वी-सहनी की ऑरेंज पार्टी, कहा- भगवा रंग से वो चिढ़ेंगे तो नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img