राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी बने सारथी

सासाराम : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासाराम कल यानी 15 फरवरी को ही पहुंच गई थी। आज उनके न्याय यात्रा में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सासाराम पहुंचे। तेजस्वी राहुल गांधी के न्याय यात्रा के खुद सारथी बन गए। राहुल गांधी की वाहन को जमुहार से सासाराम शहर तक तेजस्वी यादव ने चला कर लाया। इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि राहुल गांधी के सारथी तेजस्वी बन गए हैं। गाड़ी में राहुल और तेजस्वी के अलावा पूर्व लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार भी बैठी हुई दिखायी दी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा रोहतास जिल के जमुहार से शुरू किया जो सासाराम शहर होते हुए रोहतास जिला के टेकारी में किसानों से रुबरु होगा। लोगों में चर्चा है कि कल तक राहुल गांधी के माने जाने वाले न्याय यात्रा अब महागठबंधन की न्याय यात्रा बन गई है। न्याय यात्रा के दौरान रोहतास जिला में कार्यकर्ता समेत आम जनों में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

वहीं तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या यह महागठबंधन की न्याय यात्रा है। उन्होंने जवाब दिया कि हां यह महागठबंधन और इंडिया का न्याय यात्रा है। इस यात्रा से बिहार में 2024 का तैयारी भी है और हम बिहार की पूरी लोकसभा सीट जीतेंगे।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...