चाय दुकान बंद कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने निकला यशवंत मणिकपुर

रांची: एक चाय दुकानदार… अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने निकल पड़ा है. एक चाय दुकानदार जिसकी दुकान चली नहीं. वो मोहब्बत की दुकान के नारों वाली न्याय यात्रा में शरीक होने निकल पड़ा है.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से पैदल न्याय यात्रा में शामिल होने निकले यशवंत मणिकपुर को भरोसा है. राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शरीक होने की उसे परिमशन दे देंगे.

14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा

14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है और इस यात्रा में शरीक होने छत्तीसगढ़ से भी यशवंत मणिकपुर पैदल निकल पड़ा है.

न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के लिए राहुल गांधी का इसे साथ मिलता है या नहीं, कबतक और कहां से ये राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होगा, उसका तो पता नहीं, लेकिन छत्तीसगढ़ से पैदल चलकर 6 दिनों बाद ये रांची पहुंचा है.

राहुल गांधी को इस लिए मानता है रोल मॉडल

यशवंत मणिकपुर राहुल गांधी को अपना आदर्श मानता है, इसलिए उनकी न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहा है. अब राहुल गांधी को जो आदर्श माने.

उसका सपोर्ट करना कांग्रेस का भी हक बनता है, इसलिए पैदल चलने की बजाय प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने यशवंत मणिकपुर को मणिपुर भेजने क लिए टिकट के साथ साथ खाने-पीने का भी इंतजाम किया है.

फिलहाल रांची से यशवंत मणिकपुर मणिपुर के लिए निकल पड़ा है, उसे उम्मीद है कि..राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हो पायेगा.

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...