तेजस्वी का दावा, कहा- 300 सीटें जीतेगी INDI गठबंधन

210
तेजस्वी का दावा, कहा- 300 सीटें जीतेगी INDI गठबंधन
Advertisment

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंन पटना एयरपोर्ट पर चुनाव प्रचार खत्म करके मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। तेजस्वी के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी थे। सब लोग पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता का पूरा प्यार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि लोकतंत्र और संविधान खत्म करने के बात क्यों कर रहे हैं।

Advertisment

GOAL Logo page 0001 16 22Scope News

सम्राट चौधरी को उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि चार जून के बाद सभी भ्रष्टाचारी जेल चले जाएंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि वह हैं क्या। उनके रैली में चार लोग भी नहीं आता है छोड़िए उनकी बात को। मुख्यमंत्री के लगातार चुनावी सभा में 400 की जगह 4000 बोलने पर सवाल पूछने पर उन्होंने पत्रकार से ही कहा कि आप ही जाकर पता कर लीजिए क्या हुआ है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सांसद और विधायकों के द्वारा कल भाजपा कार्यालय का घेराव करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिल्कुल सही काम कर रहे हैं। प्रजातंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके सामने कोई खड़ा होने की कोशिश करता है तो उनको फंसा दिया जाता है, वह बिल्कुल ठीक कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : ‘विपक्षी दल दुश्मन नहीं सत्ता पक्ष की आंख’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement