Advertisment

‘विपक्षी दल दुश्मन नहीं सत्ता पक्ष की आंख’

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपने लोकसभा चुनावी दौरे के क्रम में मधुबनी, सीतामढ़ी, हाजीपुर और सारण पहुंचे। उनके साथ बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। यहां पर आयोजित चुनावी सभाओं में उन्होंने सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

मुकेश सहनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए यह सरकार बदलने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 10 साल में युवाओं का भविष्य बर्बाद हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए आज इस सरकार को बदलना होगा। सहनी ने जोर देकर कहा कि यह सरकार विपक्ष को दुश्मन समझती है लेकिन विपक्ष सरकार की तीसरी आंख होती है। इसी को लेकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वादों की याद दिला रहे हैं। लेकिन वे इस पर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बिहार से 39 सांसद जीतकर संसद गए थे, लेकिन बिहार आज भी उसी स्थिति में है जहां कल था। आज स्थिति यह है कि नरेंद्र मोदी जी ने जो भी वादे किए थे, उसमे से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज संविधान बदलने की साजिश कर गरीबों, दलितों, एससी और एसटी के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी को जीतने से राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव मजबूत होंगे, जिससे गरीब गुरबा को अधिकार मिल सकेगा। वर्तमान सरकार गरीबों का भला नहीं कर सकती।

यह भी पढ़े : मछली, संतरे के बाद गोलगप्पे खाते दिखाई दिए तेजस्वी-सहनी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...