Bihar विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी के मामा ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘दावा करने से…’

पटना: Bihar में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार लोगों से मिल रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बिहार में अगली सरकार उनकी होगी। इतना ही नहीं तेजस्वी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और राज्य की सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इधर तेजस्वी यादव के दावों पर उनके मामा ने ही बड़ा हमला किया। तेजस्वी यादव के मामा सुभाष यादव ने बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से एनडीए की सरकार चल रही है वैसे ही दुबारा एनडीए की सरकार बनेगी।

तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे और मुख्यमंत्री पर हमला मामले में सुभाष यादव ने कहा कि वह विपक्ष में हैं तो सरकार बनाने का दावा तो करेंगे। वे जब दावा करेंगे तभी तो कुछ लोग घूमेगा, टिकट के लिए मारामारी होगी। वह अगर सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे तो फिर कौन आएगा टिकट मांगने। उन्होंने तेजस्वी यादव के यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा कौन नहीं कर रहे हैं, यात्रा तो सभी नेता कर रहे हैं। एनडीए के नेताओं के पास 70 प्रतिशत वोट है आपके पास 30 प्रतिशत वोट है कहां से सरकार बना सकेंगे। एक एक कार्यकर्ता की बात सुननी पड़ती है।

तेजस्वी के यहां मिलने के लिए बैरियर लगा रहता है। विपक्ष में रहने वाले का दरवाजा हमेशा खुला रहता है और इनके यहां पीएस साहब बात ही नहीं करवाते हैं। पहले कमीशन दीजियेगा तब पीए साहब बात करवाएंगे। सुभाष यादव ने तेजस्वी यादव के सरकार के विरोध में लोगों के जाने के मामले में कहा कि 70 प्रतिशत वोट का मतलब समझ रहे हैं। अगर 5-10 हजार लोग इधर उधर हो भी जाते हैं तो उससे क्या फर्क पड़ेगा। उन्होंने राजद पर आरोप लगाया कि राजद के जो विधायक हैं वे लोग अपना पॉकेट गर्म करें और चढावा चढाएं नहीं तो टिकट कट जायेगा।

इस दौरान सुभाष यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर दिखे और कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखा दिया कुछ भी काम नहीं किया। दिल्ली की सड़कें खराब है, लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। वे बस बहाने बना रहे थे जबकि भाजपा पांच वर्ष पहले से काम कर रही थी और उसी के आधार पर दिल्ली में जीत मिली है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    लालू घोषणा करें ‘ये बनेगा CM…’, दिलीप जायसवाल ने कहा ‘अब किसी के पास…’

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...