तेजस्वी ने बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

पटना : पटना के आर ब्लॉक के पास बने बैडमिंटन कोर्ट का उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू डिप्टी, मेयर रश्मि चंद्रवंशी, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा और पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पाराशर मौजूद थे। तेजस्वी यादव बैडमिंटन और क्रिकेट भी खेला।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग में मुझे जिम्मेदारी मिली तो हम लोगों को स्पेस का यूटिलाइजेशन करना है। साथ ही साथ हम युवा हैं, नई सोच के हैं। स्पेस का अच्छे से यूटिलाइज करें। क्योंकि बिहार में खिलाड़ी जो है काफी टैलेंटेड है और इन लोगों को इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधा देना चाहिए। खास करके शहर जैसे इलाकों में बाहर खेलने का जो प्रचलन है वह बहुत ही काम ऑप्शन मिलता है। हमारी जिम्मेदारी है कि इस तरह का और भी जगह पर हम सुविधा बिहार के नौजवानों और खिलाड़ियों को दें। जो लोग शहर में बसते हैं तो उन लोगों को मौका मिलना चाहिए कि बाहर जाकर भी खेलें। यह व्यवस्था हम लोगों ने अपने विभाग से करवाया है।

वहीं बीजेपी के द्वारा या कहा जा रहा है कि जदयू में टूट होगा। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन क्या कहता है कुछ होने वाला नहीं है बकवास की बातें हैं। मुद्दे पर बात और बेरोजगारी पर बात होनी चाहिए। हमारी सरकार इतनी तादाद में सरकारी नौकरियां निकाल रही है। आज तक किसी राज्य ने इतनी नौकरियां निकली हो तो इस पर बहस होनी चाहिए।

नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने पर कहा कि समय पर सारी बातें मुख्यमंत्री और महागठबंधन की सरकार सभी लोगों का ख्याल रखेंगे। बिहार में बढ़ते डेंगू के प्रकोप और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर कहा कि सब लोगों पर हम लोगों की नजर है। सारे काम को किया जा रहा है लेकिन इस बार पिछले बार से कम है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img