पर्यवेक्षण गृह व किशोर न्याय परिषद पूर्णिया के संयुक्त परिसर में सफाई अभियान का आयोजन

पूर्णिया : राष्ट्रीय अभियान स्वच्छता ही सेवा 2023 अंतर्गत एक अक्टूबर को सुबह 10 :बजे पूर्वाह्न से पर्यवेक्षण गृह और किशोर न्याय परिषद पूर्णिया के संयुक्त परिसर में सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज के दिशा-निर्देश और उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक नीलमणि तथा पर्यवेक्षण गृह और किशोर न्याय परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्रधान दंडाधिकारी ने बताया कि गांधीजी ने स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को अपनाने की सलाह दी थी। स्वच्छता हमारे जीवन की नियमित दिनचर्या में शामिल होनी चाहिए। इस मौके पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक नीलमणि ने बताया कि गृह में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और आज विशेष रूप से स्वच्छता की महत्ता बताने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...

Mithilesh Thakur Press Conference: गढ़वा की राजनीति में गरमाया माहौल, मिथिलेश...

Mithilesh Thakur Press Conference: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा स्थित...