जहानाबाद में BJP पर जम कर बरसे तेजस्वी, कहा…

179
BJP
जहानाबाद में BJP पर जम कर बरसे तेजस्वी, कहा...
Advertisment

जहानाबाद: बुधवार को जहानाबाद लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला और कहा कि मोदी जी मुद्दों पर बात ही नहीं करते हैं। वे पिछले 10 वर्षों से झूठ बोल रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं। इस बार के चुनाव में उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।

Advertisment

आरक्षण, रोजगार सहित कई मुद्दों पर तेजस्वी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर वर्ष एक करोड़ बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जाएगा, अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए तंज कसा और कहा कि मोदी जी मुझे शहजादा कहते हैं लेकिन वह खुद पीरजादा हैं।

तेजस्वी यादव ने बिहार के दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर भी कटाक्ष किया और लाउड माउट और पाउड माउट कहा। इस दौरान तेजस्वी ने अपने कमर के दर्द की बात करते हुए कहा कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है लेकिन फिर भी वह लोगों के बीच जा रहे हैं ताकि आरक्षण और देश के संविधान को बचाया जा सके।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- CHHAPRA में स्वयंसेवी संस्थाओं ने निकाला मतदाता जागरूकता साइकिल रैली

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP BJP BJP

BJP

Advertisement