Commercial Advertisment

CHHAPRA में स्वयंसेवी संस्थाओं ने निकाला मतदाता जागरूकता साइकिल रैली

छपरा: छपरा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वयंसेवी संस्थाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान निकाला। जागरूकता अभियान की अगुवाई सारण डीएम और एसपी ने की। बुधवार राजेंद्र स्टेडियम से स्कूली छात्र छात्राओं एवं जिले के स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब, रोटरी क्लब और रोटी बैंक के सदस्यों ने बड़ी संख्या में साइकिल मतदाता जागरूकता रैली निकाला। रैली के दौरान पोस्टर बैनर और तख्ती के माध्यम से लोगों से मतदान की अपील की।

इस दौरान डीएम अमन समीर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई है। मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य मकसद है है कि मत प्रतिशत बढे। अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि देश में एक सुंदर और स्वच्छ सरकार का निर्माण हो सके।

छपरा के एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि आगामी 20 मई को होने वाले मतदान में अपने घरों से भयमुक्त हो कर निकलें और अपने मत का प्रयोग करें। शहर के प्रशिद्ध नेत्र शल्य चिकित्सक एवं लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल डॉ एस के पांडेय ने भी इस साईकिल रैली में भाग लेकर लोगों से 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- खाना बनाने के दौरान GAS LEAK, महिला और दो बच्चा झुलसे

CHHAPRA CHHAPRA CHHAPRA

CHHAPRA

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...