खगड़िया : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी गुरुवार को खगड़िया पहुंचे, जहां अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने सीधा संवाद किया। खगड़िया अतिथि गृह में तेजस्वी ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव में फर्क होता है। इसलिए इस बार बिहार में किसी भी सूरत में अपनी सरकार बने। इसको लेकर हमलोग गांव-गांव जाकर 17 महीने की हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।
तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने में हमने पांच लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है। अगर हमारी सरकार बनेगी तो रोजगार का तांता लगेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो यात्रा कर रहे हैं, वो खर्च कहा से कर रहे हैं सब को पता है। बिहार में जमीनी स्तर से अफसरशाही है। पंचायत की समस्या हो या ब्लॉक की समस्या हो हर जगह सिर्फ लूट ही लूट है।
यह भी देखें :
विपक्ष के नेता ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कटाक्ष करते हुए कहा कि आपलोगों को तो पता है कि खगड़िया जिले के परबत्ता की सीट किस प्रकार हमसे बेईमानी करके ली गई। इस बार खगड़िया की चारों सीटों पर हमारा कब्जा होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल जाने के दौरान आपने देखा न किस प्रकार से केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। केंद्र सरकार शुद्ध रूप से गुंडागर्दी कर रही है।
यह भी पढ़े : तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा खुला खत, BPSC छात्रों को लेकर कर दी बड़ी मांग
राजीव कुमार की रिपोर्ट


