तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। आज उन्होंने फिर एक्स के माध्यम से बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर हैं। देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है। देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में ही है और देश में सबसे ज्यादा अपराध बिहार में हो रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीति आयोग के सत्तत विकास सूचकांक में बिहार सबसे नीचे है। आमदनी में देश भर में सबसे कम  बिहार में है। गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे, बिहार शून्य भुखमरी में सबसे नीचे है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लैंगिक समानता में सबसे पीछे। आखिर इसके जिम्मेदार कौन है।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि 𝟏𝟓 वर्षों से अधिक बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार है। 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। लगभग दो दशक बाद भी आखिर और कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बीजेपी दूसरों के ऊपर दोष मढ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे। आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और अपराध के जिम्मेदार कौन है। आखिर कबतक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- तीसरी बार गिरा पुल, कमेटी का रिपोर्ट दे सरकार

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...