तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- तीसरी बार गिरा पुल, कमेटी का रिपोर्ट दे सरकार

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर-सुल्तानगंज में पुल गिरने को लेकर एक बार फिर से बिहार सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर तीसरी बार पुल गिरा है। जब हम सरकार में थे तब हमने कमेटी बनाई थी। जो कमेटी का रिपोर्ट है उसे सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए। हमारी सरकार चली गई अब कमेटी की रिपोर्ट सरकार को रखनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार में लगातार ऐसे-ऐसे पुल गिर चुके हैं जो भी इसमें संलिप्त है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि जब हम सरकार में थे तो हमने रिव्यू मीटिंग ली थी और हमने कहा था कि इसको तुड़वाकर फिर दोबारा बनवाना चाहिए। यह मामला कोर्ट में चल गया था और कोर्ट में इस मामले पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब देखना होगा की पुल तीसरी बार गिरी है और कबतक यह पुल बन पाएगा पता नहीं। इस पुल के डिजाइन में गड़बड़ी है यह मैंने पहले ही कहा था। जो मंत्री हैं उन्होंने इसको लेकर कोई समीक्षा बैठक अभी तक की नहीं है। इसकी जानकारी नहीं है।‌

यह भी देखें :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 लाख नौकरी का वादा कर रहे हैं इससे उनको खुशी मिलती है तो उनकी खुशी रहने दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरीके से गांधी मैदान में 15 अगस्त के मौके पर निजी भाषण आज तक किसी ने नहीं की। चाहे वह राष्ट्रपति हो चाहे या प्रधानमंत्री हो ऐसा नहीं करना चाहिए था।‌

यह भी पढ़े : तीसरी बार गंगा पुल निर्माण में लगा ग्रहण, सुपर स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...