पटना : राजधानी पटना के बापू सभागार में कल यानी 26 जून को छात्र राष्ट्रीय जनता दल (RJD) युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने छात्र युवा संसद में युवाओं को संबोधित किया। पटना के बापू सभागार में तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बड़े-बड़े वादे किए। युवाओं से कहा कि सरकार में आने पर बड़े और क्रांतिकारी बदलाव होंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने बीते 20 वर्षों में जिस सरकार को मौका दिया, उसने बिहार को पिछड़ने के अलावा कुछ नहीं दिया।

आज छात्र-युवा संसद में उमड़े युवाओं के लिए ढेर सारा प्यार और आभार – तेजस्वी यादव
वहीं तेजस्वी यादव ने कल के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि छात्र-युवा संसद में उमड़े युवाओं के लिए ढेर सारा प्यार और आभार। बिहार के युवा 20 वर्षों की इस निकम्मी एनडीए सरकार की मंशा भांप चुका है। युवा अब वह सत्ता के फैसले का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि अब सत्ता का फैसला करेगा। बिहारी युवा मिट्टी के नहीं, हौसलों और हिम्मत के बने है। हमारी सोच में लहू नहीं क्रांति दौड़ती है। युवा साथियों उठो, ठानों और चलो और तब तक मत रुको जब तक बिहार फिर से ज्ञान, कर्म, भक्ति, प्रगति और तरक्की की राजधानी न बन जाए।
यह भी पढ़े : हर हाल में तेजस्वी को सीएम बनाना है, RJD नेता ने कहा ‘बिहार की..’
Highlights


