तेजस्वी होंगे नेता विपक्ष, महागठबंधन दल की बैठक में लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव 18वीं बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष होंगे। तेजस्वी के आवास महागठबंध की विधायकों की बैठक हुई जिसमें राजद और महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में तेजस्वी के नाम पर सर्वसम्मित से मुहर लगा दी गई। शनिवार को एक पोलो रोड में हुई बैठक में राजद, कांग्रेस और वामदलों के विधायकों ने एक स्वर से तेजस्वी यादव को अपने नेता माना। तय हुआ कि विपक्ष की संख्या भले ही कम है लेकिन जनहित के मसले पर मजबूती से सदन में आवाज उठाएंगे। लोगों की भलाई के लिए विपक्ष मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा।

तेजस्वी यादव के आवास पर महागबंधन विधायकों की हुई बैठक

आपको बता दें कि एक दिसंबर को बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के विधायकों और प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में भाग लेने के लिए तेजस्वी शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया वे सीधे बैठक में पहुंच गए। विधानसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस और राजद में तकरार के बीच तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता चुन लिया गया। राजद के साथ कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं ने तेजस्वी के नाम पर मुहर लगा दी। बता दें कि बैठक में राजद से सभी विधायक के अलावा कांग्रेस के दो और सीपीआई माले के विधायक पहुंचे थे।

MLA 22Scope News

MLA 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दिल्ली से पहुंचे पटना तेजस्वी, महागठबंधन विधायकों के साथ सराकर को घेरने की बनाएंगे रणनीति

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img