गोपालगंज जाएंगे तेजस्वी, मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का करेंगे शिलान्यास

गोपालगंज : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज यानी गुरुवार को गोपालगंज का दौरा करेंगे। साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। थावे मंदिर में परिवार के साथ पूजा करेंगे। गोपालगंज के लिए राबड़ी आवाज से निकलते समय पत्रकारों ने सवाल किया कि बिहार सरकार कोई भी काम करती है तो बीजेपी उसपर सवाल खड़ा करती है। चाहे जातीय गणना हो, कृषि रोड मैप हो, या एनकाउंटर हो।

उपमुख्यमंत्री ने सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब भी कृषि रोड मैप बनता है तो वकायदा उसका बजट लोकेटेड होता है। टाइम पीरियड में उस बजट को खर्च किया जाता है और कृषि डेवलपमेंट का कार्य भी किया जाता है। वहीं जातीय आधारित सर्वे पर भी उन्होंने कहा कि अगर किसी को दिक्कत है तो अपने प्रधानमंत्री से जातीय आधारित सर्वे कर सकते हैं।

वहीं वैशाली में एक सिपाही को अपराधियों ने गोली मार दी जिसके बाद कार्रवाई में दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ। पुलिस अपनी कार्रवाई में सक्षम है और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन आजाद है। बीजेपी पर तंज करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार बीजेपी में कई गुट बने हुए हैं। सम्राट चौधरी का अलग गुट है तो विजय सिन्हा का अलग गुट है। पुराने सुशील मोदी हैं उनका भी अलग गुट है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी में होड़ लगी हुई है कि बिहार में नेता कौन होगा?

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...