सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना

Patna– उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. सीबीआई कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. दिल्ली जाने से पहले पत्रकारों से एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय की ओर से बुलाया गया है, मुझे कानून पर पूरा भरोसा है, न्याय जरुर मिलेगा. उन्होंने कहा कि कल हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे.

सीबीआई कोर्ट में उपस्थित होंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने याद दिलाते हुए कहा कि आप सबों ने देखा है कि किस प्रकार जिस दिन हम विधान सभा में विश्वासमत हासिल कर रहे थें उसी दिन किस प्रकार से छापेमारी की जा रही थी, क्या इसके बाद भी कुछ बोलने के लिए बचता है. अब हमें इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं बोलना है, लोग सारी बात को समझ रहे हैं. वैसे भी हमारा न्यायालय पर पूरा भरोसा है. कानून पर भरोसा है.

भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण पर धरने पर उन्होंने कहा कि

भारतीय जनता पार्टी से पूछिये आरक्षण खत्म हो गया क्या?

उन्होंने कहा कि 17 साल तक मंत्री यही लोग थे,

उन से पूछिए कि क्या आज तक उसी एक्ट के तहत चुनाव हुए या नहीं हुए

और कोर्ट में क्या हुआ यह वही बता सकते हैं

तेजस्वी यादव की मामी ने किया उपचुनाव में नामांकन

सावित्रीबाई फुले योजना से बदलेगी बेटियों की किस्मत

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...

RIMS Dental College MDS Admission: रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार...

RIMS Dental College MDS Admission: रिम्स डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा की उच्च शिक्षा से जुड़ी एक नई शुरुआत हुई है। कॉलेज में पहली...