तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- पलटू चाचा को जनता देगी जवाब

खगड़िया : जन विश्वास यात्रा की अगली कड़ी में बिहार के खगड़िया में बुधवार दोपहर सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे जहां हजारों की संख्याओं में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जोड़दार स्वागत किया। वहीं तेजस्वी यादव के आगवन को लेकर राजद कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नेता के एक झलक पाने को लेकर उत्सुक दिखे। मौके पर राजद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा तेजस्वी यादव का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

बताते चलें कि जन विश्वास यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा गया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े और जगह पम्पलेट बैनर और पार्टी के झंडे लगाए गए थे। जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में सरकार की स्थिरता नहीं रहेगी, तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है। हमने 17 महीना के कार्यकाल के दौरान पांच लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया। सभी वर्गो को आगे बढ़ाने का काम किया।

तेजस्वी यादव ने पटना में आगामी कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित कर पलटू चाचा यानी की सीएम नीतीश कुमार को मुहतोड़ जवाब देने की बात बताई। उन्होंने समर्थकों का प्यार और विश्वास के बदौलत मजबूती के साथ नये सरकार का निर्माण करने की बातें कही। भाजपा भगाओ देश बचाओ स्लोगन को लेकर भी अपने समर्थकों को संबोधित किया।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...