तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- मुख्यमंत्री को हो गया है ‘डिमेंशिया’

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और सदन में खूब हंगामा भी हो रहा है। मंगलवार यानी 10 फरवरी को विधान परिषद में विपक्ष ने इतना हंगामा किया कि सभापति ने आज भर के लिए सदन से सभी (विपक्ष को) बाहर कर दिया। इस बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान आया है।

CM नीतीश ने सदन में प्रथम महिला मुख्यमंत्री को किया अपमानित – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला किया है। उन्होंने लिखा है कि डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है जहां आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते हैं। प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को ‘लड़की’ कहने और महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक व दोषपूर्ण सोच का बारंबार प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री को आप क्या कहेंगे? मुख्यमंत्री की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ों बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है।

Tejashwi Yadav 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- बिहार में अपराध में वृद्धि हो रही है, छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहा है

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध में वृद्धि हो रही है। छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहा है। नीट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि दरभंगा में मामला आया। कई जिलों में मामला आया। इसको लेकर हम लोगों ने सदन में सवाल उठाया। राबड़ी देवी ने उठाया। इसका जवाब देने के बजाय… जिस तरह की भाषा का मुख्यमंत्री ने इस्तेमाल किया इससे तो लोगों का मन और बढ़ता है। तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि जो घटनाएं हो रही हैं उसको रोकने के बजाय और सरकार को जवाब देना चाहिए तो… हमको नहीं लगता मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बहुत कमजोर मुख्यमंत्री है – तेजस्वी

राजद नेता से पत्रकारों ने सवाल किया कि आपने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री को डिमेंशिया हो गया है। इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर जवाब में कहा कि हुआ है इसलिए तो इलाज कराने के लिए विदेश भी गए थे। हमको टिप्पणी नहीं करनी। उम्र बढ़ती है तो बीमारी तो बढ़ती है। मुख्यमंत्री का माइक बंद कर दिया गया यानी गाइड कहीं और से किया जा रहा है। पीछे लोग बैठे रहते हैं कि अब मत बोलिए, मत बोलिए, लाइन काट दो। ये तो दिखाता है कि बहुत कमजोर मुख्यमंत्री है।

यह भी पढ़े : विधान परिषद में राबड़ी पर भड़के CM नीतीश, कहा- ‘अरे ई सब को कुछ आता था?’

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img