तेजस्वी के विवादित बयान भड़क गए पूर्व मंत्री, कहा- ऐसे लोग नास्तिक हो सकते हैं आस्तिक नहीं

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया में भाजपा नेताओं की एक बैठक में राम मंदिर को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिए हुए विवादित बयान पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद भड़क गए। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों की निंदा व भर्त्सना करते हैं। भगवान राम तो सबके हैं। हम उस कुल खानदान से हैं जहां हमारे पूर्वज ने भगवान राम को भव से पर किया, चरण पखार कर सेवा किया। सेवा करना ही हम लोगों ने सीखा है।

पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि हमारे आराध्य देवो के देव व देवता के रूप में भगवान राम पूजनीय है। अगर भगवान राम की कोई निंदा करता है तो हम उनकी निंदा वह भर्त्सना करते हैं। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद का हमने स्टेटमेंट देख मुझे बहुत दुख हुआ कि ऐसे लोग बिहार के शिक्षा मंत्री है। एक तरफ स्टैचू पर मल्यापर्ण करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ विरोध करते हैं। ऐसे लोग नास्तिक हो सकते हैं आस्तिक नहीं।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...