मांझी के विवादित बयान पर बिहार में सियासत तेज, जदयू और राजद ने कह दी बड़ी बात

Controversial statement of Jitan Ram manjhi

Patna- Controversial statement of jitan Ram manjhi: मांझी के विवादित बयान पर बिहार में सियासत तेज- बिहार के

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के भगवान राम के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है.

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी ने कड़ी टिप्पणी की है.

मांझी ने विवादित बयान देते हुए राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया

और जाति विशेष को लेकर भी टिप्पणी की.

जिसके बाद से बिहार में सियासत तेज हो गई.

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी ने यही कहा कि राम सभी के हैं राम को सभी मानते हैं.

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि सबरी के राम को सब मानते हैं.

किसी के कहने से कुछ नहीं होता.

सभी लोग चाहे वह किसी भी धर्म और जाति के हो सभी भारतीय हैं. सभी के पास आधार कार्ड है.

राम के अस्तित्व पर ना खड़ा करें सवाल- राजद

वहीं राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा कि जीतन राम मांझी हमेशा से विवादित बयान देते हैं. हर किसी को अपनी-अपनी आजादी है वह राम को नहीं माने तो कोई बात नहीं लेकिन उनके अस्तित्व पर सवाल ना खड़ा करें. किसी विशेष जाति वर्ग या धर्म पर टिप्पणी करना गलत है.

गौरतलब है कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपने बयानों को लेकर अक्सर सियासी चर्चा में बने रहते हैं. मांझी ने एक बार फिर से भगवान राम लेकर बयान दिया है. उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि मैं गोस्वामी तुलसीदास और वाल्मीकि को मानता हूं, लेकिन राम को मैं नहीं मानता हूं. मांझी ने कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे. वह गोस्वामी तुलसीदास व वाल्मीकि के एक काव्य पात्र थे.

मांझी के बयान पर बिहार में सियासत तेज

इस बयान के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व सीएम के बयान के बाद कहा है कि वे खबरों में बने रहने के लिए ऐसा बयान देते हैं तो वहीं बीजेपी का कहना है कि मांझी को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...